1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump order Navy to destroy Iran Ship

ट्रंप का नौसेना को आदेश, नहीं माने तो नष्ट कर दो ईरान का जहाज

USA
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के जहाज अमेरिकी जहाजों को परेशान करें तो नौसेना ईरान के जहाज को नष्ट कर दे।
  
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अमेरिकी नौसेना से कहा है कि अगर ईरान के जहाज हमारे जहाजों को परेशान करें तो आप उनके जहाजों को नष्ट कर दें।
 
उप रक्षा सचिव डेविड नोरक्विस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ने ईरान को महत्वपूर्ण चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे जहाज आत्मरक्षा के अधिकार को बनाए रखते हैं और लोगों को आत्मरक्षा के निहित अधिकार को समझने के लिए अपनी बातचीत में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
  
जनरल जॉन हाइटन ने भी कहा कि सेना कानून के दायरे में कमांडर के दिशार्निर्देश का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए साफ चेतावनी है कि वह किसी भी कीमत पर रेखा पार नहीं करें और हमें उकसाए नहीं। (वार्ता)
अगला लेख
Corona से लगभग 74 फीसदी मौतें 4 राज्यों में