Daily Horoscope

एफबीआई पर ट्रंप के हमलों से अमेरिका कमजोर : कोमी

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (12:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में एफबीआई के बर्खास्त निदेशक जेम्स कोमी ने बुधवार को कहा कि  संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक हमले अमेरिका की सुरक्षा को कम करते हैं, क्योंकि इससे लोगों का यह भरोसा कम होता है कि ब्यूरो एक ईमानदार, सक्षम और स्वतंत्र संस्थान है।
 
कोमी ने टेलीफोन पर दिए एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि यह तर्कसंगत है कि विशेष  अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर ट्रंप से पूछताछ करेंगे, क्योंकि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच के दायरे में राष्ट्रपति भी हैं।
 
एफबीआई के पूर्व प्रमुख ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ब्यूरो पर राष्ट्रपति के तीखे हमले हजारों  तरीकों से जन सुरक्षा को प्रभावित करते हैं, खासतौर से अगर अपराध के पीड़ितों को यह भरोसा नहीं होगा कि एजेंट उनकी मदद करेगा। गौरतलब है कि ट्रंप ने यह कहा था कि कोमी को जेल भेजा जाना चाहिए। 
 
व्हाइट हाउस ने शुरुआत में कहा था कि ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल मामले को लेकर कोमी को बर्खास्त किया लेकिन बाद में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने यह कदम उठाते हुए रूस के  मामले को ध्यान में रखा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख