1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. richard bowring flying real iron man flying video

असल जिंदगी का आयरनमैन, उड़ान देख हो जाएंगे हैरान (वीडियो)

richard bowring
आपको आयरनमैन फिल्म तो याद होगी। आइए हम आपको मिलाते हैं असल जिंदगी के आयरनमैन रिचर्ड ब्राउनिंग से। लोग इन्हें आयरनमैन कहते हैं। यह अपने शरीर पर जेट इंजन के विभिन्न हिस्सों को जोड़कर एक पक्षी की तरह उड़ान भरते हैं। 
 
रिचर्ड ब्राउनिंग ने GISEC सिक्योरिटी एंड टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में अपनी यह अद्‍भुत प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कार पार्क में एक ऊंची उड़ान भरकर लोगों को दिखाई। साथ ही उन्होंने सुरक्षित रूप से लैंडिंग भी की। 
 
रिचर्ड ब्राउनिंग एक विशेष सूट Daedalus के जरिए उड़ान भरते हैं। इसका नाम उन्हें ग्रीक की पौराणिक कथाओं से मिला है। रिचर्ड ब्राउनिंग के इस कारनामे के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्‍स में भी शामिल किया गया। आप भी देखें किस तरह उड़ान भरते हैं रिचर्ड ब्राउनिंग।
 
 
 
 
 
(Photo and Video Courtesy: YouTube)
अगला लेख
मुंबई ने अंतिम ओवर में लुटाए 24 रन (लक्ष्य मिला 168 रन)