जो बाइडेन का ये कमांडर खतरनाक है, अब तक 24 सीक्रेट सर्विस के अफसरों को दे चुका है घाव
- कमांडर से जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी हैं परेशान
- क्यों सीक्रेट सर्विस के अफसरों को शिकार बना रहा कमांडर
- कमांडर से अमेरिका के सीक्रेट सर्विस के अफसरों में खौफ
जी हां, जो बाइडेन का ये कमांडर कोई अफसर नहीं बल्कि उनका कुत्ता है जो जर्मन शैफर्ड नस्ल का है। अब तक कमांडर ने सीक्रेट सर्विस के एजेंटों को 24 बार काटा है। बता दें कि 'कमांडर' से अमेरिका की प्रथम महिला भी परेशान हैं।Joe Biden kicks his dog “Commander” out of the White House after biting Secret Service agents at least 24 times. Send him to the southern border pic.twitter.com/8wh3VTMz7g
— • ᗰISᑕᕼIᗴᖴ ™ • (@4Mischief) February 23, 2024
बता दें कि कमांडर ने पिछले साल अक्टूबर में व्हाइट हाउस को छोड़ दिया था। उसने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को कई जगहों पर काट लिया था, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पिछले साल जून में कुत्ते ने एक एजेंट की बांह पर काट लिया था, जिससे उसे कई टांके लगाने पड़े थे। फर्श पर खून होने की वजह से पूर्वी विंग में जाने पर 20 मिनट के लिए रोक लगा दी गई थी। इसके बाद, जुलाई में कमांडर ने एक और एजेंट के हाथ में काट लिया, जिससे उसे छह टांके लगाने पड़े थे। उसके हाथ में गहरा घाव हो गया था। एजेंट का काफी खून बह गया।
जिल बाइडेन भी परेशान : प्रथम महिला जिल बाइडेन के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने इस समस्या का समाधान के लिए कई उपाय किए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस पर उन्होंने कमांडर को रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए भेज दिया। इससे पहले, बाइडेन के एक और कुत्ते मेजर ने 2021 में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया था, जिसके बाद से डेलवेयर भेज दिया गया।
Edited by Navin Rangiyal

