1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terrorist attack in Afghanistan

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमला, 29 पुलिस अधिकारियों समेत 35 मरे

Afghanistan
मॉस्को। अफगानिस्तान में पश्चिमी फराह प्रांत में सोमवार को तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम 29 पुलिस अधिकारियों और नौ नागरिकों की मौत हो गई।


स्‍थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकवादियों ने फराह जिले में हमला किया, जिससे स्थानीय नागरिकों के घर नष्ट हो गए। '1 टीवी ब्रॉडकास्टर' ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि तालिबान आतंकवादी पड़ोसी ईरान से फराह आए थे। (वार्ता)
अगला लेख
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 61 प्रतिशत से अधिक मतदान, क्षेत्र में रही शांति