1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban attack on Army base in Afghanistan

अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे पर तालिबानी हमला, 17 सैनिकों की मौत

Afghanistan
हेरात। पश्चिमी अफगानिस्तान के एक सैन्य अड्डे पर तालिबान लड़ाकों के हमले में 17 सैनिकों की मौत हो गई। 
 
हेरात के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने बताया कि हमले में 17 सैनिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।
 
फरहाद ने बताया कि जावोल प्रांत में हुए हमले में कई तालिबान लड़ाके भी मारे गए हैं। हालांकि उन्होंने मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया।
 
जावोल प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सईद सरवरी ने हमले और मृतकों की संख्या की पुष्टि की। तालिबान ने एक व्हाट्सऐप संदेश में मारे गए अफगान सैनिकों की संख्या 18 बताई है। (भाषा)
अगला लेख
लखनऊ में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली