1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. क्राइम
  4. Police Sub Inspector, Lucknow Police, Suicide

लखनऊ में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली

Police Sub Inspector
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में शनिवार को एक सब इंस्पेक्टर ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदोई जिले में डायल-100 में तैनान सब इंस्पेक्टर राज रजन वर्मा ने सुबह अपनी 12 बोर की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक वर्मा अपनी पत्नी और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि गत 29 मई को एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। (वार्ता)
अगला लेख
आतंकी संगठन अल शबाब ने ली अमेरिकी सैनिकों पर हमले की जिम्मेदारी