1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Syrian troops capture 14 villages from rebels

सीरिया में सेना ने 14 गांवों पर कब्जा किया

Syrian troops
दुबई। सीरिया में सेना ने लगातार हवाई हमलों के बाद विद्रोहियों के नियंत्रण वाले 14 गांवों पर कब्जा किया है।
 
सऊदी अरब के अखबार अरब न्यूज में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना पिछले साल अक्टूबर से विद्रोहियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान विद्रोहियों के नियंत्रण वाले करीब 100 गांवों पर कब्जा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को सेना ने विद्रोहियों के नियंत्रण वाले 14 गांवों पर कब्जा किया है।
 
सीरिया की सरकार के तहत आने वाली एक मीडिया एजेंसी सीरियन सेंट्रल मिलिट्री मीडिया (एससीएमएम) ने कहा कि सेना ने फ्रेजा, जाहमन, दाउदिया तथा जब अल कसाब समेत कई अन्य गांवों पर कब्जा किया है।
 
एससीएमएम तथा सीरियन ऑब्जर्वेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने सेना द्वारा बीते कुछ घंटों में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले 14 गांवों पर कब्जा करने की पुष्टि की है। (वार्ता) 
अगला लेख
शत्रुघ्न सिन्हा का सवाल, क्या भारत ‘बनाना रिपब्लिक’ है...