dharma sangrah
✕

रूसी हवाई हमले से सीरिया में 12 कमांडर और 50 रक्षकों की मौत

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (16:43 IST)
मास्को। रूस ने बुधवार को कहा कि उसके हवाई हमले में सीरिया में नुसरा फ्रंट के 12 फील्ड कमांडर और 50 रक्षक मारे गए हैं तथा फ्रंट का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया है।
       
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सेना की खुफिया एजेंसियों द्वारा नुसरा फ्रंट के नेताओं की बैठक और उसकी जगह की जानकारी मिलने के बाद यह हवाई हमला किया गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेकोव ने एक बयान में कहा कि इस हमले में नुसरा फ्रंट का मुखिया अबू मोहम्मद अल गोलानी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक हाथ कट गया है।

कोनाशेकोव ने कहा कि विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अबू मोहम्मद की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि हमले में नुसरा फ्रंट के 12 फील्ड कमांडर और 50 रक्षक भी मारे गए हैं। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख