1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rohingya Muslims, United Nations, Myanmar

सामने आई बांग्लादेश में शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या

Rohingya Muslims
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि अगस्त महीने से करीब 5,82,000 रोहिंग्या शरणार्थी म्‍यांमार छोड़कर बांग्लादेश पहुंच चुके हैं और हजारों और भी सीमा पर फंसे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 25 अगस्त के बाद से रोहिंग्या समुदाय के करीब 5.82 लाख सदस्य पलायन करके बांग्लादेश पहुंच गए हैं। बीते सप्ताहांत में यह संख्या 5,37,000 बताई गई थी जिसमें 45 हजार का इजाफा हो गया।
 
संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली एजेंसी की प्रवक्ता मेरिक्सी मर्काडो ने जिनेवा में कहा कि कुछ इलाकों में पहुंच आसान होने की वजह से यह पलायन इतनी संख्या में हो रहा है।
 
म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा के बाद रोहिंग्या लोग पलायन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के प्रवक्ता एंद्रेज महेकिक ने बांग्लादेश-म्यांमार सीमा के पास फंसे हुए हजारों लोगों की हालत पर चिंता जताई। (भाषा) 
अगला लेख
सस्ता 4जी फोन भारत 1, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा