1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Priyanka Chopra Nick Jonas Hollywood Actress

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से आई बुरी खबर...

Priyanka Chopra
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड पॉप स्‍टार निक जोनस से सगाई की थी, लेकिन जोनस परिवार के घर आई इस खुशखबरी के बाद अब एक बुरी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार निक जोनस के पिता और प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल की कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। पॉल जोनस एक रीयल इस्‍टेट कंपनी के मालिक हैं और इस कंपनी ने अब खुद को दिवालिया घोषित किया है।
 
 
प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस की कंस्‍ट्रक्‍शन और रीयल इस्‍टेट कंपनी पर 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ 8 लाख रुपए) का कर्ज है। खबरें आ रही हैं कि पॉल जोनस इस कर्जे से उबरने के लिए अपनी कंपनी की कुछ संपत्ति भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि जोनस परिवार के लिए यह आर्थिक संकट इतना बड़ा नहीं होना चाहिए, यदि उनके बेटे प्रसिद्ध 'जोनस ब्रदर्स' और होने वाली बहू प्रियंका चोपड़ा इस परेशानी में उनकी मदद करें।
 
 
एक जानकारी के मुताबिक एक्‍टर-सिंगर निक जोनस 25 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। उनकी आखिरी फिल्‍म 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। याहू फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के पास लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
अगला लेख
अमेरिका ने पाकिस्तान की 30 करोड़ डॉलर की सहायता रद्द की