1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Bharat, Salman Khan, Vishal Bhardwaj

सलमान खान की 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साइन की हिंदी फिल्म!

प्रियंका चोपड़ा
सलमान खान की 'भारत' यह कह कर प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी कि अब उनके दिमाग में शादी का विचार कुलबुला रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि यह काम प्रियंका ने एक हॉलीवुड फिल्म के खातिर यह सब किया। यह सुन कर सलमान का पारा कितना चढ़ गया होगा सोचा भी नहीं जा सकता। दूसरी ओर प्रियंका की वो हॉलीवुड फिल्म खटाई में पड़ गई जिसकी खातिर उन्होंने सल्लू की फिल्म छोड़ी थी। 
 
अब खाली समय का उपयोग प्रियंका करने जा रही हैं और सूत्रों ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक हिंदी फिल्म साइन कर ली है। 'सात खून माफ' नामक फिल्म में प्रियंका विशाल भारद्वाज के साथ काम कर चुकी हैं और अब इसी विशाल के साथ वे एक और फिल्म करने जा रही हैं। 
यह फिल्म उपन्यास Twelfth Night पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग 2019 से शुरू होगी। यानी प्रियंका के पास सलमान की 'भारत' के लिए समय नहीं था और दूसरी फिल्मों के लिए ढेर सारा समय है। 
 
कहने वाले तो कह रहे हैं कि प्रियंका को 'भारत' में खुद का रोल पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। 
अगला लेख
आज की नारी सब पर भारी