सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान का बेटा आर्यन करेगा बॉलीवुड में डेब्यू, हीरोइन भी हुई तय
- रितिक द्वारा फ्लर्ट किए जाने वाली खबरों पर दिशा पटानी ने दिया करारा जवाब
- 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बावजूद अक्षय कुमार की 'गोल्ड' हिट नहीं कहलाई
- हैप्पी फिर भाग जाएगी का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड
- सलमान खान के इस फैमिली मेम्बर से सोनाक्षी सिन्हा कर सकती हैं शादी!
इस मल्टीस्टारर फिल्म का काम हुआ शुरू, रिलीज डेट भी फाइनल
लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्म बनाने वाले आशुतोष गोवारीकर की पिछली फिल्म 'मोहेंजो दारो' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी जिसे भूलाकर आशुतोष अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं।
पानीपत की लड़ाई पर आधारित वे 'पानीपत' नामक फिल्म बना रहे हैं। संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन को चुन लिया गया है। और भी स्टार इस मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आएंगे।
एनडी स्टूडियोज़ में इस फिल्म के लिए बड़ा सा सेट बनाया जा रहा है जिसे नितिन देसाई बना रहे हैं। जल्दी ही शूटिंग शुरू होगी। आशुतोष गोवारीकर, सुनीता गोवारीकर और नितिन देसाई इस फोटो में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में अजय-अतुल का संगीत होगा। यह फिल्म 6 दिसम्बर 2019 को रिलीज की जाएगी।
