1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Prince Prince Harry Meghan Markley

प्रिंस हैरी की शादी के लिए चुने गए खास फूल

Prince Prince Harry
लंदन। अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मार्कले जब ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी से शादी करेंगी तब वह सफेद गुलाब और अन्य खुबसूरत फूलों से सजे गलियारे से गुजरेंगी।

केंसिंग्टन राजमहल ने आज यह जानकारी दी। दोनों की जब 19 मई को लंदन के विंडसर कैसल में शादी होगी, तब विवाह स्थल को उन फूलों से सजाया जाएगा जो हैरी के आधिकारिक निवास में साल के उस दौरान स्वभाविक रुप से खिलते हैं।

फूलों की डिजायनर फिलिप्पा क्रैड्डैक ने कहा कि इस दंपति ने इस संबंध में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सब बड़ा मजेदार रहा। उनके साथ काम कर बड़ा मजा आया। सेंट जार्ज चैपल में डिस्प्ले स्थानीय फूलों से तैयार किया जाएगा। उनमें से ढेरों फूल हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के विंडसर ग्रेट पार्क और क्राउन एस्टेट से आएंगे। इस शादी के लिए करीब 600 लोगों को आमंत्रित किया गया है। (भाषा)
अगला लेख
सबसे लंबी आइसक्रीम डेजर्ट ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड