1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ice cream deserts guinness records

सबसे लंबी आइसक्रीम डेजर्ट ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

Ice cream deserts
ह्यूस्टन। अमेरिका में दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम डेजर्ट बनाने का रिकार्ड बनाया गया है। इसकी लंबाई 1386.62 मीटर की है। अमेरिका में स्पिरिट ऑफ टैक्सास उत्सव में बनाई गई विशालकाय आइसक्रीम में 500 गैलन वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ।

आइसक्रीम के ऊपर 300 गैलन चॉकलेट और स्ट्राबेरी सिरप, क्रीम के 2000 कैन, 20000 चेरी आदि का इस्तेमाल हुआ।  इस दौरान आकलन करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से क्रिस्टिना कोनलोन मौजूद थीं। इस विशालकाय आइसक्रीम डेजर्ट को उत्सव में शिरकत करने वाले4000 से ज्यादा लोगों ने 30 मिनट के भीतर साफ कर दिया। (भाषा) 
अगला लेख
स्टीफन हॉकिंग्स का हाईटेक व्हीलचेयर संरक्षित रखा जाएगा