पोप लियो ने यूक्रेन में शांति, गाजा संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई का किया आह्वान
Pope Robert Francis News : पोप लियो 14वें ने पोप के रूप में रविवार को अपने पहले आशीर्वचन में यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थाई शांति तथा गाजा में बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता पहुंचाने के साथ तत्काल युद्ध विराम का आह्वान किया। पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बेसिलिका के बरामदे से कहा, अब कभी युद्ध न हो। अस्सी साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति को याद करते हुए लियो ने विश्व में हो रहे अनेक संघर्षों की निंदा करने के लिए पोप रॉबर्ट फ्रांसिस का हवाला दिया और कहा कि यह टुकड़ों-टुकड़ों में तीसरा विश्व युद्ध है।
प्रथम अमेरिकी पोप लियो ने यह भी कहा कि रविवार को कई देशों में मातृ दिवस है। उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भारी भीड़ जुटी थी। सेंट पीटर्स बेसिलिका की घंटियों के बजने पर लोग जयकारे लगा रहे थे और संगीत की ध्वनि सुनाई दे रही थी।
यह पहली बार था जब लियो बरामदे में वापस आए थे। इससे पहले वह बृहस्पतिवार रात को पोप के रूप में अपने उल्लेखनीय निर्वाचन के बाद पहली बार दुनिया के सामने आए थे। वह पोप बनने वाले अमेरिका से पहले शख्स हैं। उस समय भी उन्होंने शांति का संदेश दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें