1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Robert Prevost becomes the new Pope

Vatican में नए Pope का हुआ चुनाव, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप

Robert Prevost becomes the new Pope
Vatican City : गुरुवार को 133 कार्डिनल निर्वाचकों ने वैटिकन सिटी की रोमन कैथोलिक चर्च के लिए एक नया नेता चुन लिया है। इतिहास में पहले अमेरिकी पोप रॉबर्ट प्रीवोस्ट बन गए हैं। नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की। सेंट पीटर्स स्क्वेयर में जुटे हजारों लोगों के बीच उन्होंने कहा कि हमारे पास एक पोप है। नया पोप चुने जाने के बाद वेटिकन सिटी में स्थित रोमन कैथोलिक चर्च के सिस्टिन चैपल से सफेद रंग का धुआं निकलता दिखा और सेंट पीटर्स की घंटियां बजने लगीं।

खबरों के अनुसार, पोप फ्रांसिस की मौत के बाद नए पोप को चुनने के लिए बुधवार को 133 कार्डिनलों की बैठक हुई थी। इसके बाद गुरुवार को सिस्टीन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकला, जो इस बात का प्रतीक है कि नए पोप का चुनाव हो गया है। अमेरिका के 69 वर्षीय कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट अब नए पोप होंगे।

नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की। रॉबर्ट प्रीवोस्ट इतिहास में पहले अमेरिकी पोप बन गए हैं। सेंट पीटर्स स्क्वेयर में जुटे हजारों लोगों के बीच उन्होंने कहा कि हमारे पास एक पोप हैं। नए पोप चुने जाने की खबर मिलते ही सेंट पीटर्स स्क्वायर में एकत्रित लोगों ने खुशियां मनाते हुए तालियां बजाईं।

नया पोप चुनने की प्रकिया पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए शुरू हुई थी। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया था। पोप चुनने की प्रक्रिया में 133 कार्डिनल्स वोट डालते हैं।

विजयी होने के लिए कम से कम 89 वोट मिलना जरूरी होता है। चिमनी से सफेद धुआं निकलने का मतलब है कि विजेता को पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले 133 कार्डिनल्स में से कम से कम 89 वोट मिले हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ