• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russian President Putin announces ceasefire with Ukraine on Easter
Last Updated :मॉस्को , शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (22:41 IST)

Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्धविराम का ऐलान, यूक्रेन को दिया ईस्टर ब्रेक

Vladimir Putin
Russia-Ukraine War News : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर पर अस्थाई रूप से युद्धविराम की घोषणा की। युद्धविराम शनिवार को मॉस्को समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे) से ईस्टर रविवार के बाद मध्यरात्रि (भारतीय समयानुसार रविवार रात ढाई बजे) तक चलेगा। पुतिन ने कहा, हम मानते हैं कि यूक्रेनी पक्ष हमारे उदाहरण का अनुसरण करेगा। साथ ही, हमारे सैनिकों को युद्धविराम के संभावित उल्लंघन और दुश्मन की ओर से उकसावे, उसके किसी भी आक्रामक कार्य को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए।
 
क्रेमलिन ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन के अनुसार, युद्धविराम शनिवार को मॉस्को समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे) से ईस्टर रविवार के बाद मध्यरात्रि (भारतीय समयानुसार रविवार रात ढाई बजे) तक चलेगा।
क्रेमलिन की जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक में पुतिन के हवाले से कहा, मानवता से प्रेरित होकर, आज रविवार से सोमवार तक स्थानीय समयानुसार शाम छज बजे से रात 12 बजे तक रूसी पक्ष ईस्टर युद्धविराम की घोषणा करता है। मैं आदेश देता हूं कि इस अवधि के लिए सभी सैन्य कार्रवाइयां रोक दी जाएं।  
 
पुतिन ने कहा, हम मानते हैं कि यूक्रेनी पक्ष हमारे उदाहरण का अनुसरण करेगा। साथ ही, हमारे सैनिकों को युद्धविराम के संभावित उल्लंघन और दुश्मन की ओर से उकसावे, उसके किसी भी आक्रामक कार्य को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह घोषणा उसी दिन की गई जब रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को उनके बचे हुए आखिरी ठिकानों में से एक से खदेड़ दिया। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन की सीमा पर स्थित ओलेशन्या गांव पर नियंत्रण कर लिया है।
एसोसिएटेड प्रेस इस दावे की तत्काल पुष्टि नहीं कर सका तथा यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस अब भी यूक्रेन की सेना को ओलेशन्या से लगभग 11 किलोमीटर दक्षिण में स्थित गोर्नल गांव से बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रहा है।
 
रूसी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से एजेंसी ने बताया, रूसी सेना ने अभी तक यूक्रेनी सशस्त्र बलों को गोरनल से बाहर नहीं निकाला है ताकि कुर्स्क क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त किया जा सके। बस्ती में भीषण लड़ाई चल रही है। एक अन्य घटनाक्रम में, यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया कि रूस ने शनिवार रात तक ड्रोन और ‘डमी हथियारों’ से 87 हमले किए। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार रात को यूक्रेन के दो ड्रोन मार गिराए। 

रूस और यूक्रेन ने की सैकड़ों युद्धबंदियों की अदला-बदली : रूस और यूक्रेन ने करीब तीन साल पहले दोनों देशों के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद सबसे अधिक संख्या में युद्धबंदियों की अदला-बदली की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 246 रूसी सैन्यकर्मियों को कीव के नियंत्रण वाले क्षेत्र से वापस लाया गया है।
उसने बताया कि सद्भावना के तहत 31 घायल यूक्रेनी युद्धबंदियों को तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले 15 घायल रूसी सैनिकों के बदले में स्थानांतरित किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने कहा कि 277 यूक्रेनी योद्धा रूसी कैद से घर लौट आए हैं। दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के लिए संयुक्त अरब अमीरात को धन्यवाद दिया। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
पंजाब में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद