1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Modi To Visit China, His First Since Galwan Clash, For SCO Summit

अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी के बीच PM मोदी का बड़ा कदम, करेंगे चीन और जापान का दौरा

दुनिया के कई देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच पीएम मोदी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

US tariffs
अमेरिका से टैरिफ पर चले रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) चीन का दौरान करने जा रहे हैं। पीएम मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे। यह दौरा 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगा। यह 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प के बाद पीएम मोदी की पहली चीन यात्रा होगी। दुनिया के कई देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच पीएम मोदी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मोदी इससे पूर्व 2018 में वहां गए थे। ये चीन में उनका छठा दौरा होगा। इससे पहले पीएम मोदी 30 अगस्त को जापान का दौरा करेंगे। यहां वे भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 
 
विदेश मंत्री ने किया था दौरा
पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। जयशंकर ने जल संसाधन डेटा शेयर करने, व्यापार प्रतिबंधों, LAC पर तनाव कम करने और आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जैसे मुद्दे बात की थी। खबरों के मुताबिक इस मुलाकात ने मोदी की चीन यात्रा का रोडमैप तैयार किया था। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: उत्तरकाशी जिले में फंसे महाराष्ट्र के 51 पर्यटक सुरक्षित