नरेन्द्र मोदी के बाद अब उनके खास अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड, आडवाणी को पीछे छोड़ा
Amit Shah broke LK Advani record as Home Minister: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उनके खास और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है। वे सबसे लंबे समय तक केन्द्र सरकार में गृहमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी पीछे छोड़ दिया है। अमित शाह ने 30 मई 2019 को पहली बार गृहमंत्री पद की शपथ ली थी। शाह 2258 दिनों से लगातार केन्द्र में गृहमंत्री बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार यानी 5 अगस्त को NDA सांसदों के साथ बैठक में गृहमंत्री अमित शाह की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए हैं। शाह ने 5 अगस्त को यह उपलब्धि हासिल की। मोदी ने कहा कि 5 अगस्त ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर से संबद्ध अनुच्छेद 370 को रद्द किया गया था।
तीसरे नंबर पर पंत : इससे पहले सबसे अधिक समय तक गृहमंत्री रहने का रिकॉर्ड भाजपा के ही लालकृष्ण आडवाणी का था। लालकृष्ण आडवाणी एनडीए की अटल बिहारी सरकार में 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक गृहमंत्री रहे थे। आडवाणी के बाद कांग्रेस के नेता गोविंद वल्लभ पंत तीसरे सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले गृहमंत्री थे। आइए जानते हैं देश के गृह मंत्रियों के कार्यकाल के बारे में....
-
सरदार वल्लभभाई पटेल : 2 सितंबर 1946 - 15 दिसंबर 1950
-
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी : 26 दिसंबर 1950 - 25 अक्टूबर 1951
-
कैलाश नाथ काटजू : 25 अक्टूबर 1951 - 10 जनवरी 1955
-
गोविंद वल्लभ पंत : 10 जनवरी 1955 - 7 मार्च 1961
-
लाल बहादुर शास्त्री : 4 अप्रैल 1961 - 29 अगस्त 1963
-
गुलजारीलाल नंदा : 29 अगस्त 1963 - 14 नवंबर 1966
-
यशवंतराव चव्हाण : 14 नवंबर 1966 - 27 जून 1970
-
इंदिरा गांधी : 27 जून 1970 - 4 फरवरी 1973
-
उमा शंकर दीक्षित : 4 फरवरी 1973 - 10 अक्टूबर 1974
-
कासु ब्रह्मानंद रेड्डी : 10 अक्टूबर 1974 - 24 मार्च 1977
-
चौधरी चरण सिंह : 24 मार्च 1977 - 1 जुलाई 1978
-
मोरारजी देसाई : 1 जुलाई 1978 - 28 जुलाई 1979
-
वाईबी चव्हाण : 28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980
-
ज्ञानी जैल सिंह : 14 जनवरी 1980 - 22 जून 1982
-
आर. वेंकटरमन : 22 जून 1982 - 2 सितंबर 1982
-
प्रकाश चंद्र सेठी : 2 सितंबर 1982 - 19 जुलाई 1984
-
पीवी नरसिम्हा राव : 19 जुलाई 1984 - 31 दिसंबर 1984
-
शंकरराव चव्हाण : 31 दिसंबर 1984 - 12 मार्च 1986
-
बूटा सिंह : 12 मई 1986 - 2 दिसंबर 1989
-
मुफ्ती मोहम्मद सईद : 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990
-
चंद्रशेखर : 10 नवंबर 1990 - 21 जून 1991
-
शंकरराव चव्हाण : 21 जून 1991 - 16 मई 1996
-
मुरली मनोहर जोशी : 16 मई 1996 - 1 जून 1996
-
इंद्रजीत गुप्ता : 29 जून 1996 - 19 मार्च 1998
-
लालकृष्ण आडवाणी : 19 मार्च 1998 - 22 मई 2004
-
शिवराज पाटिल : 22 मई 2004 - 30 नवंबर 2008
-
पी. चिदंबरम: 30 नवंबर 2008 - 31 जुलाई 2012
-
सुशील कुमार शिंदे : 31 जुलाई 2012 - 26 मई 2014
-
राजनाथ सिंह : 26 मई 2014 - 30 मई 2019
-
अमित शाह: 30 मई 2019 - वर्तमान तक
Edited by: Vrijendra Singh Jhala