1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pm-modi-g7-summit-france-evian

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

pm modi G7 Summit
PM Modi in G-7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 देशों के सम्मेलन में शरीक होंगे। 17  जून तक चलने वाले जी7 देशों के इस सम्मेलन में मेजबान फ्रांस के अलावा कनाडा, ब्रिटेन, इटली, यूएई समेत कई देश शामिल हो रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर एवियन पहुंच रहे हैं। इस यात्रा के दौरान अहम द्विपक्षीय विषयों पर संवाद के अलावा वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक मंथन होने की उम्मीद है। भारत 13वीं बार समिट में शामिल हो रहा है। पीएम मोदी भी लगातार 7वीं बार सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। सरकार के मुताबिक जी7 में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में नई दिल्ली की भूमिका को दर्शाती है।
 

G-7 समिट क्या है? 

एक तय एजेंडे पर बातचीत के लिए हर साल G7 समिट होती है। इसका आयोजन G7 का अध्यक्ष देश करता है। दरअसल, G7 के सभी 7 देश बारी-बारी से इसकी अध्यक्षता करते हैं। इस बार फ्रांस की बारी है। फ्रांस के बुलावे पर ही पीएम मोदी इस समिट में शामिल हो रहे हैं।
 

इन दिग्गजों से करेंगे मुलाकात

जी7 देशों की बैठक के इतर प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी उनकी मुलाकात होगी। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत करेंगे। बाद में, वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।
 

पीएम मोदी का 100वां विदेश दौरा

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 12 साल के कार्यकाल में मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं। यह उनका 100 विदेशी दौरा है। उन्हें दुनिया के 33 देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक