1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pilot falls asleep on plane, misses destination

OMG, उड़ते विमान में सो गया पायलट, मंजिल से आगे निकल गया

Pilot
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में एक पायलट को मालवाहक विमान उड़ाते वक्त नींद आ गई और वह विमान को गंतव्य से 46 किलोमीटर आगे ले गया। पायलट के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 
एयरलाइन 'वारटेक्स एयर' ने कहा कि इस विमान में केवल पायलट सवार था और उसने तस्मानिया के डेवनपोर्ट शहर से बास स्ट्रेट के किंग द्वीप तक विमान उड़ाया। मेलबर्न स्थित एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि पायलट विमान उड़ाते वक्त सो गया।
 
एयरलाइन ने कहा कि यह मुद्दा उस समय प्रकाश में आया जब वायु यातायात नियंत्रण विभाग विमान में सवार पायलट से संपर्क नहीं कर पाया।
 
उन्होंने कहा कि पायलट किंग द्वीप पर सुरक्षित उतरा। पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। (भाषा)
अगला लेख
हॉकी कोच हरेंद्र ने विश्व कप टीम में जूनियर खिलाड़ियों के चयन का बचाव किया