1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pakistan connection on australia terrorist attack

ऑस्ट्रेलिया में यहुदियों पर आतंकी हमला, क्या है मामले का पाकिस्तान कनेक्शन?

बोंडी बीच पर हनुक्का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए यहूदियों पर आतंकी हमला, 16 की मौत

naveed akram
Australia Terrorist Attack : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित बोंडी बीच पर हनुक्का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए यहूदियों पर 2 आतंकियों ने रविवार को अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 16 लोग मारे गए जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आतंकी हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमले के दौरान रेस्टोरेंट में बंद हुए माइकल वॉन, सुनाई आपबीती
 
हमले में शामिल एक एक हमलावर की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कोई तीसरा हमलावर या इनका अन्य सहयोगी तो इसमें शामिल नहीं था।
 
सोशल मीडिया पर शूटर नवीद अकरम की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि वह इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पहले पढ़ाई कर चुका है और फिर उसने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के अल-मुराद इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की थी। हालांकि, सिडनी पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 
24 वर्षीय नवीद सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनीरिग का रहने वाला है। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। अकरम के घर पर फिलहाल पुलिस की छापेमारी चल रही है। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे त्योहार मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत, कई घायल
 
भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली समेत दुनिया के कई देशों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए एकजुटता प्रकट की।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा पर रवाना