1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan busts human-trafficking racket

पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी करने के मामले में 20 से अधिक चीनी नागरिक गिरफ्तार

Pakistani girls
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी लड़कियों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उनसे फर्जी शादी करने और फिर चीन ले जाकर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देने के मामले में 20 से अधिक चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पाकिस्तान सरकार ने हाल में संघीय जांच एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह शादी के नाम पर पाकिस्तानी लड़कियों को तस्करी कर चीन ले जाने में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करे जिसके बाद से ही ये गिरफ्तारियां की जा रही हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि 20 से अधिक चीनी नागरिकों को पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी से 14 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया और 3 महिलाओं को भी उनके पास से पकड़ा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों के पास से पहली बार अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

अगला लेख
हार्दिक पांड्‍या ने धोनी को बताया अपना आदर्श, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो