1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Osama bin Laden used chemical weapons on pets

बड़ा खुलासा, पालतू जानवरों पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग करता था ओसामा बिन लादेन

Osama Bin Laden
लंदन। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी के रूप में कुख्यात ओसामा बिन लादेन के दत्तक पुत्र उमर बिन लादेन ने कहा है कि उसके पिता रासायनिक हथियारों का परीक्षण करने के लिए पालतू जानवरों का इस्तेमाल करते थे और उसे (उमर) अफगानिस्तान के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में एके-47 असॉल्ट राइफल चलाना भी सिखाया था।
 
ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के तोराबोरा में बचपन गुजारने वाले उमर ने बताया कि उसने अपने पिता के गुर्गों द्वारा किए गए भयानक रासायनिक प्रयोगों को देखा है और इसका परीक्षण करने के लिए उसके पालतू जानवरों का इस्तेमाल किया जाता था। उसने कहा कि वह इससे खुश नहीं था और इस बुरे समय को भूलना चाहता है, लेकिन यह बहुत मुश्किल है।
 
अमेरिका में 9/11 आतंकवादी हमले से पहले जिहादी पिता को छोड़ने वाला 41 वर्षीय उमर खुद को एक पीड़ित मानता है। उसने अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ दिया था। इसके ठीक 5 महीने बाद अल कायदा ने न्यूयॉर्क स्थित ट्विन टॉवर्स में यात्री विमानों को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया था, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे।
 
उमर ने बताया कि 2 मई 2011 को कतर में था, जब उसने यह खबर सुनी कि अमेरिकी नौसेना के जवानों ने पाकिस्तान में उसके पिता की हत्या कर दी है। उसने अपने पिता की मौत आंसू नहीं बहाए। (वार्ता)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
अगला लेख
Gujarat Assembly Elections: पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 60.20 फीसदी मतदान, रीवाबा ने राजकोट और रवीन्द्र ने जामनगर में डाला वोट