1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nikesh Arora gets package of 859 crores

निकेश अरोरा को 859 करोड़ का पैकेज, टीम कुक को पछाड़ा, आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी

Nikesh Arora
उत्तरप्रदेश के निकेश अरोरा को साइबर सिक्योरिटी कंपनी पालो अल्टो नेटवर्क ने 12.8 करोड़ डॉलर (लगभग 859 करोड़ रुपए) का सालाना पैकेज दिया है। वे एपल के सीईओ टिकुम को पछाड़कर सबसे ज्यादा वेतन वाली शख्सीयत बन गए हैं।
 
अरोरा ने कंपनी में मार्क मिकलॉकलीन की जगह ली है। वह 2011 से कंपनी के सीईओ थे। नीकेश से पहले एपल के सीईओ आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ थे। उनका सालाना वेतन 11.9 करोड़ डॉलर (करीब 799 करोड़ रुपए) है। 
 
निकेश 2004 से 2007 तक गूगल के यूरोप ऑपरेशन के प्रमुख रहे थे। 2011 में वो गूगल में चीफ बिजनेस ऑफिसर बन गए और इसके साथ ही उस श्रेणी में आ गए जिन्हें गूगल सबसे ऊंची पगार देती है।  
 
इसके बाद 2014 में अरोड़ा ने सॉफ्ट बैंक जॉइन किया। सॉफ्ट बैंक में उन्हें ग्लोबल इंटरनेट इन्वेस्टमेंट प्रमुख की जि‍म्मेदारी मिली थी। वे सॉफ्ट बैंक के बोर्ड में भी शामिल थे।
 
निकेश के पिता भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे और उन्होंने एयरफोर्स के स्कूल से ही 12वीं तक पढ़ाई की। इसके उन्होंने बीएचयू से इंजीनियरिंग की। बाद में उन्होंने बोस्टन की नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की।  
अगला लेख
लाहौर से पाकिस्तानी पत्रकार का अपहरण, कुछ घंटों में वापस लौटीं