1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC, Pakistani Army, Arnia Sector, Mortar Attack

जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाक ने दागे मोर्टार, तीन भारतीय घायल

LoC
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से जम्मू के अरनिया सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में एक महिला समेत तीन नागरिक घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात भी उकसावे की कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा के पास के गांवों पर गोले दागे थे।


सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने सोमवार सुबह करीब सात बजे अरनिया में मोर्टार दागना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान सीमा सुरक्षाबल की विक्रम, चिनाज और निकोवाल सीमा चौकियों व अन्य स्थानों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना उनको माकूल जबाव दे रही है। पाकिस्तान की सेना की ओर से अरनिया पुलिस थाने पर दागे गए मोर्टार से पिंडी चरकन कलां की दर्शना देवी और मोहिंदर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और एसपीओ गुरचरण सिंह को भी चोटें आई हैं।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात भी उकसावे की कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा के पास के गांवों पर गोले दागे थे। गौरतलब है कि रविवार को पाकिस्तान ने ही भारत से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की अपील की थी। (वार्ता)
अगला लेख
शर्मनाक, डायन बताकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला