1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. night club Italy

इटली में नाइट क्लब में भगदड़, 6 लोगों की मौत

इटली में नाइट क्लब में भगदड़
इटली में एनकोना के निकट एड्रिएटिक तट पर एक नाइट क्लब में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह क्‍लब एड्रियाटिक सागर के तट पर उत्तरी शहर एंकोना में स्थित है।

खबरों के मुताबिक, इटली के एक नाइट क्‍लब में कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान क्‍लब के अंदर किसी ने पेपर स्‍प्रे का इस्‍तेमाल किया, जिसके बाद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई।

ऐसे में कई लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई कि कार्यक्रम में कितने लोग मौजूद थे। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो
अगला लेख
कोहली की तरह जश्न मनाते तो सबसे बदतर इंसान कहलाते ऑस्ट्रेलियाई : लैंगर