गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh deepika padukone head to italy for their wedding
Written By

रणवीर और दीपिका शादी के लिए इटली रवाना, खुद कार चलाकर पहुंचे एयरपोर्ट

रणवीर और दीपिका शादी के लिए इटली रवाना, खुद कार चलाकर पहुंचे एयरपोर्ट - ranveer singh deepika padukone head to italy for their wedding
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 9 नवम्बर की रात अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की घोषणा की थी। 
 
दोनों को इटली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया हैं। रणवीर खुद अपनी कार ड्राइव करके एयरपोर्ट पहुंचे। रणवीर  व्हाइट आउटफिट में दिखाई दिए। वहीं, दीपिका भी व्हाइट कलर के टर्टलनेक टॉप और साइड स्लिक स्कर्ट में थीं। 
 
खबरों के अनुसार रणवीर के पैरंट्स भी उनके साथ इटली के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि बेंगलुरु से दीपिका पादुकोण के पैरंट्स भी  10 नवम्बर को इटली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 
रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के 14 और 15 नवंबर को शादी इटली के लेक कोमो में होगी। दोनों की शादी 2 बार  अलग-अलग रीति-रिवाजों से होगी। 
ये भी पढ़ें
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा दूसरा दिन