dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, न्यूयॉर्क के मैनहटन में धमाका

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (20:05 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में आज सुबह कार्यालय जाने के व्यस्त घंटों के दौरान भीड़भाड़ वाले एक बस टर्मिनल के पास विस्फोट की खबर है।


न्यूयॉर्कपुलिस विभाग ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि पुलिस मैनहैटन के 42 स्ट्रीट और 8 एवेन्यू में किसी स्थान पर हुए विस्फोट की खबरों को लेकर सतर्क है। यह जगह न्यूयार्क बंदरगाह प्राधिकरण यानी एक व्यस्त बस टर्मिनल है। इस स्थान पर मेट्रो स्टेशन भी हैं।

पुलिस ने कहा कि इस समय ए, सी और ई लाइन को खाली कराया जा रहा है। खबरें शुरुआती हैं। एनबीसी न्यूज के अनुसार, आवाज के स्रोत के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

खबर है कि उसे मामूली चोटें लगी हैं। न्यूयार्क दमकल विभाग को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 19 मिनट पर कॉल आया।
न्यूयॉर्क डेली न्यूज के अनुसार, एक यात्री कीथ वुडफिन ने ट्वीट किया, ‘मैं बंदरगाह प्राधिकरण से बाहर निकल रहा था और नेशनल गार्ड के जवान ‘गो, गो, गो’ चिल्लाते हुए उसकी तरफ दौड़ रहे थे।’

डिजाइनर चेल्सी लासाले ने ट्वीट किया कि वह बंदरगाह प्राधिकरण बस टर्मिनल पर बम की आशंका के कारण भगदड़ में फंसी हुई हैं। हर तरफ पुलिसकर्मी दिख रहे हैं।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि यहां पर अन्य संदिग्ध भी हो सकते हैं। न्यूयॉर्क में 9/11 के बाद यह पहला बड़ा धमाका है। सनद रहे कि 2001 में 9/11 के हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आतंकी हमले में 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख