1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. NASA's Webb telescope discovered a new miniature moon

नासा के वेब टेलीस्कोप ने यूरेनस की कक्षा में एक नया खोजा लघु चंद्रमा

NASA
NASA News:  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने कहा है कि उसके वेब स्पेस टेलीस्कोप (Webb Space Telescope) ने सौरमंडल के 7वें ग्रह यूरेनस (Uranus) की कक्षा में एक नया, अत्यंत छोटा चंद्रमा खोजा है। नासा द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार यह चंद्रमा लगभग 10 किलोमीटर चौड़ा प्रतीत होता है और इसे इसी वर्ष फरवरी में वेब टेलीस्कोप के ‘नियर इन्फ्रारेड कैमरे’ के माध्यम से देखा गया था।
 
यूरेनस के अब तक 28 ज्ञात चंद्रमा हैं : वैज्ञानिकों का मानना है कि यह चंद्रमा अपनी अत्यंत क्षीण चमक और छोटे आकार के कारण अब तक छिपा रहा, यहां तक कि लगभग 40 वर्ष पहले यूरेनस के समीप से गुजरे वॉयेजर-2 अंतरिक्ष यान की निगाहों से भी यह बचा रहा। यूरेनस के अब तक 28 ज्ञात चंद्रमा हैं जिनके नाम विलियम शेक्सपियर और अलेक्जेंडर पोप की रचनाओं के पात्रों पर रखे गए हैं। इनमें से लगभग आधे छोटे आकार के हैं और ग्रह की निकटवर्ती कक्षा में परिक्रमा करते हैं। इस नए चंद्रमा का नामकरण अभी नहीं हुआ है। हालांकि इसका पता लगाए जाने से यूरेनस के उपग्रहों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उपराष्ट्रपति चुनाव : राधाकृष्णन ने 4 सेट में दाखिल किया नामांकन, यह 4 दिग्गज बने प्रस्तावक