1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi

भारत व इंडोनेशिया ने किए रक्षा सहयोग समझौते सहित 15 करार

Narendra Modi
नई दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया ने अपने रक्षा सहयोग समझौते का नवीकरण करने के साथ ही अंतरिक्ष, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 15 करारों पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। इनमें 6 समझौते विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी संगठनों के मध्य हुए हैं। इंडोनेशिया के बाली और भारत के उत्तराखंड राज्यों को 'सहोदर राज्य' बनाने की भी घोषणा की गई।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच बुधवार को यहां हुई द्विपक्षीय शिखर बैठक में इन करारों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने इस मौके पर संयुक्त वक्तव्य और भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग पर एक अलग साझा दृष्टिपत्र भी जारी किया।
 
मोदी ने यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इंडोनेशिया में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की भर्त्सना की और कहा कि इस दु:ख एवं चुनौतियों के अवसर पर भारत, इंडोनेशिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। (वार्ता)