1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Megan Markle

मेगन मार्कल के पिता ने ब्रिटिश शाही परिवार पर लगाया बेटी से दूर करने का आरोप

Megan Markle
लंदन। मेगन मार्कल के पिता ने ब्रिटिश शाही परिवार पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना गुप्त धर्म-संप्रदाय से की है। इससे पहले राजकुमार हैरी के साथ अपनी बेटी की शादी के बाद भी थॉमस मार्कल ने शाही परिवार की आलोचना की थी।
 
 
तब उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी से उन्हें दूर किया गया है। अब मार्कल ने कहा है कि शाही परिवार के लोग 'धर्म-संप्रदाय' की तरह हैं। अपने मेक्सिको के रोजारिटो शहर स्थित घर में 'सन' अखबार से बातचीत में 74 साल के पूर्व हॉलीवुड लाइटिंग निर्देशक ने कहा कि वे (ब्रिटिश शाही परिवार के लोग) साइंटोलॉजी के सदस्यों की तरह हैं या स्टेफोर्ड परिवार की तरह हैं। अगर कोई कुछ कहता है तो वे ध्यान नहीं देते। उन्हें बोलना चाहिए।साइंटोलॉजी धार्मिक मान्यताओं और प्रथाओं का एक समूह है। (भाषा)
अगला लेख
पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह को अमेरिका का 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान