1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Maldives, Emergency, Abdullah Yameen

मालदीव में 45 दिन बाद आपातकाल समाप्त

Maldives
माले। मालदीव में राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आपातकाल हटाने की गुरुवार को घोषणा की। मालदीव में राजनीतिक उठापटक के कारण 45 दिनों से आपातकाल लागू था। देश को अब बिना किसी और नुकसान के सुचारु रूप से चलाया जा सकता है।


राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि देश को अब बिना किसी और नुकसान के सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श तथा देश के हालात को सामान्य करने के प्रयास के तहत राष्ट्रपति ने देश में लागू आपातकाल समाप्त करने का फैसला किया। (वार्ता)
अगला लेख
दिल्ली का बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन पर जोर