1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London, Indian technology company, Indian Technology

लंदन बना भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों का पसंदीदा शहर

London
लंदन। लंदन हालिया समय में भारतीय उद्यमियों के लिए यूरोप में पसंदीदा निवेश स्थल बनकर उभरा है। आज जारी नए आंकड़ों में यह बात सामने आई है। लंदन के महापौर की आधिकारिक प्रवर्तन एजेंसी लंदन एंड पार्टनर्स के अनुसार, ब्रेक्जिट मतदान के बाद लंदन ने किसी भी अन्य प्रमुख यूरोपीय शहर की तुलना में अधिक भारतीय निवेश परियोजनाएं आकर्षित की हैं।


अध्ययन में पाया गया है कि भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए लंदन पसंदीदा निवेश स्थल बना हुआ है। इसमें पाया गया कि पिछले दो साल के दौरान किसी भी अन्य प्रमुख यूरोपीय शहर की तुलना में लंदन को भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों से सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ है।

लंदन की प्रौद्योगिकी कंपनियों को जून 2016 में हुए ब्रेक्जिट मतदान के बाद से अब तक चार अरब पौंड से अधिक निवेश प्राप्त हुआ है। यह पेरिस के 1।14 अरब पौंड, बर्लिन के 81।4 करोड़ पौंड और स्टॉकहोम के 54।2 करोड़ पौंड से काफी अधिक है। (भाषा) 
अगला लेख
बाजार में नरमी से सोना लुढ़का, मांग में तेजी से चांदी चमकी