1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London Hotel Fire Mandarin Orient Hotel

लंदन के होटल में लगी आग को बुझाने में लगी दमकल की 120 गाड़ियां

London
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मंडारीन ओरिएंट होटल में आज आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।  दमकल विभाग ने बताया कि ‘दमकल की करीब 120 गाड़ियों’ और ‘20 फायर इंजन’ को आग बुझाने के काम के लिए भेजा गया।

आग 12 मंजिल होटल ‘नाइट्सब्रिज’ में लगी थी। यह इलाका मध्य लंदन के सबसे महंगे इलाकों में से एक है, जहां हैरॉड विभाग का भी स्टोर है।  विभाग ने बताया कि आग बहुत भीषण थी। चारों ओर धुंए का गुबार छाया था। उसने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दमकल कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय मानक समय अनुसार रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। होटल से सुरक्षित निकाली गई एक टीवी प्रस्तोता अन्ना व्हाइटली ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी मंडारीन ओरिएंट होटल से बाहर निकाली गयी हूं...यह वाकई में बेहद पागलपन भरा था। हर किसी को वहां से सुरक्षित निकालने में जुटे संगठन से बहुत प्रभावित हूं।’ (भाषा)
अगला लेख
724 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं धनकुबेर क्रिस्टियानो रोनाल्डो