सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Landslide kills 12 in central China province hit hard by heavy rain and floods
Last Updated :बीजिंग , रविवार, 28 जुलाई 2024 (17:14 IST)

चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, शंघाई में तूफान ने भी मचाई तबाही

China
चीन के हुनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए। शंघाई में तूफान ने तबाही मचाकर रखी है। 
 
बचावकर्मियों ने 12 शव बरामद किए हैं जबकि 6 व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन पहाड़ पर अचानक आई बाढ़ की वजह से हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ में प्रकाशित खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान के लिए 240 से अधिक कर्मी भेजे गए हैं। चीन में पिछले सप्ताह एक उष्णकटिबंधीय तूफान से कई हिस्सों में बारिश हुई थी। इनपुट भाषा
ये भी पढ़ें
PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया इंदौर का जिक्र, किस अभियान की तारीफ की