Fri, 3 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Karachi flood Pakistan

कराची में बाढ़ : 13 लोगों की मौत, सड़कें डूबीं

Karachi
कराची। पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची शहर में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। इसके साथ ही इसके अलावा, भारत, बंग्लादेश और नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक 1200 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कराची की घटना भारत के वित्तीय केंद्र मुंबई में हुई भारी बारिश के एक दिन बाद की है। मुंबई में बाढ़ के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी। कराची के उन इलाकों में लोगों की मदद के लिए सेना बुला ली गई है जहां सड़कें पानी में डूबी हुई हैं और चारों तरफ कारें नजर आ रही हैं तथा सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 
 
एंबुलेस सेवा और चिकित्सा केंद्र चलाने वाली निजी स्वयंसेवी संस्था ईदी फाउंडेशन ने कहा कि वे 13 लोगों की मौत और लियारी नदी के किनारे 350-400 घरों में पानी घुस जाने की पुष्टि करती है। सेना ने एक वक्तव्य में कहा कि रातभर हुई बारिश के बाद कराची शहर प्रशासन ने सेना से पानी निकालने वाले पम्पों के साथ सहायता करने का अनुरोध किया था।
 
इस क्षेत्र के देश जून-सितंबर मानसून माह के दौरान बार-बार बाढ़ की समस्या से जूझते हैं, पर अतंरराष्ट्रीय स्तर की मदद करने वाली एजेंसियों का मानना है कि इस बार स्थिति बद से बदत्तर है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मोदी कैबिनेट से राजीव प्रताप रूडी का इस्तीफा