Narak Chaturdashi
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kamala Harris

कमला हैरिस ने रचा इतिहास, भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर बनीं

Kamala Harris
भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रचा, कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीता। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राजा कृष्णमूर्ति भी इलिनोइस से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। हैरिस ने डेमोक्रैट सदस्य लॉरेट सांशेज हराया।
कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस का अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल की पहली सीनेटर बनना बहुत बढ़ी उपलब्धी है। आठ नवंबर के आम चुनाव से पहले के नवीनतम सर्वेक्षण में अपने प्रतिद्वंद्वी से 'बहुत आगे' थी। 51 वर्षीय हैरिस को प्रांत की नई सीनेटर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बाइडेन का पहले ही समर्थन मिल गया था। इस जीत से समुदाय से उनके ऊपरी सदन का सदस्य बनने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड जॉन ट्रंंप : प्रोफाइल