Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japan, avalanche

जापान में हिमस्खलन में 8 लोगों की मौत

Japan
टोकियो। जापान के मध्यवर्ती इलाके में सोमवार को सुबह नासु ढलान के पास छात्रों और शिक्षकों के एक समूह के हिमस्खलन की चपेट में आने से 8 लोगों मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले में कितने छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी टोकियो से 160 किलोमीटर उत्तर में नासु ढलान के पास हिमस्खलन की घटना हुई, जहां 52 स्कूली छात्रों और 11 शिक्षकों का समूह चढ़ाई कर रहे थे। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यहां साल में 1 या 2 बार हिमस्खलन की घटना होती है लेकिन इस तरह की हिमस्खलन की बड़ी घटना अब तक नहीं हुई थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सुपरटेक को फ्लैटधारकों को रकम लौटाने का निर्देश