सम्बंधित जानकारी
- अर्जेंटीना के सुपर स्टार मैसी रिकॉर्ड 5वीं बार 'गोल्डन शू' अवॉर्ड हासिल कर दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
- वैश्विक बाजार में गिरावट से सोना हुआ सस्ता, चांदी लुढ़की
- आगे बढ़ी '2.0', करना होगा अगले वर्ष तक का इंतज़ार
- कमजोर मांग से सोना गिरा, औद्योगिक मांग से चांदी फिर 41 हजार रुपए के पार
- जौहरियों की मांग बढ़ने से सोना चमका, चांदी में भी तेजी
अरुणाचल सीमा पर मिले अरबों डॉलर के सोने पर चीन का कब्जा, कहा दक्षिणी तिब्बत है यह क्षेत्र...
भारत चीन एक बार फिर पूर्वोत्तर में आमने-सामने हो गए हैं। लेकिन इस बार मामला अरबों रुपए कीमती सोने का है। दरअसल चीन ने अरुणाचल प्रदेश से लगने वाली अपनी सीमा के पास एक खदान खोज निकाली जिसमें सोना, चांदी समेत कई कीमती खनिज पदार्थ मौजूद होने की बात सामने आ रही है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर चीन को करीब 60 अरब डॉलर की कीमत का सोना और चांदी समेत कई प्रकार के खनिजों का खजाना मिला है। इस खदान का प्रोजेक्ट चीन के ह्युन्ज़े प्रांत में चल रहा है और ये भारतीय सीमा से लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसका कुछ भाग भारतीय सीमा में भी है जिस पर चीन की गिद्धदृष्टि है।
चीनी अख़बार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी इस रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताया है। रिपोर्ट में बताया गया है चीन इस खदान प्रोजेक्ट के ज़रिए दक्षिणी क्षेत्र में आने वाले प्राकृतिक संसाधनों पर अपना कब्जा करना चाहता है।
