1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Identification of chromosomal, Scientific Research

बुद्धिमता से संबंधित करीब 500 गुणसूत्रों की पहचान

Identification of chromosomal
लंदन। वैज्ञानिकों ने दुनियाभर के 2,40,000 से अधिक लोगों के डीएनए की तुलना की और करीब 500 ऐसे गुणसूत्रों (जीन) की पहचान की है, जिनका संबंध बुद्धिमता से है। 'मॉलिक्यूलर साइकियाट्री' में प्रकाशित एक अनुसंधान में लोगों की बौद्धिक क्षमता में अंतर में जीन की भूमिका पर नई रोशनी डाली गई है।


अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय और साउथेम्पटन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने ऐसे 538 जीन की पहचान की है, जिनकी बौद्धिक क्षमता में भूमिका होती है। उन्होंने मानव जीनोम में ऐसे 187 क्षेत्रों की भी पहचान की है जो सोच-विचार करने की क्षमता से संबंधित है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि बुद्धिमता से जुड़े जीन के बारे में पाया गया है कि वे अन्य जैविक प्रक्रियाओं को भी प्रभावित करते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि बौद्धिक क्षमता से जुड़े कुछ जीन का संबंध लंबी आयु से भी है। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के डेविड हिल ने कहा, हमारे शोध में बड़ी संख्या में ऐसे जीन की पहचान हुई है, जिनका संबंध बौद्धिक क्षमता से है। (भाषा)
अगला लेख
संसद में गतिरोध पर कांग्रेस ने लगाया सरकार पर यह आरोप...