1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hurricane caused havoc in North Texas

उत्तर टेक्सास में तूफान ने मचाई तबाही

North Texas
डलास (अमेरिका)। उत्तर टेक्सास के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तूफान, ओले और बवंडर ने भारी तबाही मचाई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शनिवार को बताया कि फोर्ट वर्थ के उत्तर-पश्चिम में स्थित बोवी शहर में शुक्रवार रात 9 बजे बड़ा तूफान और बवंडर आया जिसमें 153 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।
 
मेयर गेलिन बरिस ने बोवी न्यूज को बताया कि इससे कम से कम 50 दुकानों और इतनी ही संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है।
 
पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई है और कोई गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुआ। (भाषा) (file photo)
अगला लेख
वंदे भारत अभियान : ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान