सम्बंधित जानकारी
- इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे पोंटिंग
- शर्मनाक, झारखंड में भूख से तीन दिन में दो महिलाओं की मौत
- बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने की बात, शांति की जताई उम्मीद
- बेशर्म पाकिस्तान ने फिर बनाया भारतीय चौकियों को निशाना, दो जवान शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- यौन उत्पीड़न के आरोप में वैज्ञानिक गिरफ्तार
अब पता चला!.. भूखे होने पर क्यों आता है गुस्सा
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि हमें भूख लगने के साथ ही साथ गुस्सा क्यों आने लगता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ऐसा जीव विज्ञान की परस्पर क्रिया, व्यक्तित्व और आसपास के माहौल की वजह से होता है।
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ केरोलाइना की एक डॉक्टरल छात्रा जेनीफर मैकोर्माक ने बताया, हम सभी जानते हैं कि भूखा महसूस करने से कभी-कभी हमारी भावनाएं और दुनिया को लेकर हमारे विचार भी प्रभावित होते हैं। हाल ही में 'हैंगरी' शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोष ने स्वीकार किया है, जिसका मतलब होता है कि भूख की वजह से गुस्सा आना।
'इमोशन जर्नल' में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखक मैकोर्माक ने बताया, हमारे अनुसंधान का उद्देश्य भूख से जुड़ी हुई भावनात्मक स्थितियों का मनोवैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करना है। जैसे कि कोई कैसे भूखा होने के साथ ही गुस्सा भी हो जाता है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 400 से ज्यादा लोगों पर किए गए अनुसंधान में पता चला है कि सिर्फ माहौल ही इस बात पर असर नहीं डालता है कि क्यों कोई भूखे होने से गुस्सा हो जाएगा। यह लोगों के भावनात्मक जागरूकता के स्तर से भी तय होता है। वे लोग जो इस बात के प्रति अधिक जागरूक होते हैं कि उन्हें भूख लगी है या नहीं , ऐसे लोगों में गुस्सा होने की संभावना कम होती है। (भाषा)
