1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fukushima, Nuclear plant, Nuclear power plant

फुकुशिमा में दूसरा परमाणु संयंत्र भी हो सकता है बंद

Fukushima
सांकेतिक फोटो

टोक्यो। उत्तर-पूर्वी जापान में सात साल पहले एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कंपनी ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह फुकुशिमा में एक अन्य संयंत्र बंद कर सकती है जो परमाणु दुर्घटना से बाल-बाल बचा था।


टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने आज कहा कि वह फुकुशिमा दाई-नी या नंबर दो संयंत्र में चार रिएक्टरों को बंद करने पर विचार कर रही है। जापान में 11 मार्च 2011 को आए भूकंप और सूनामी में फुकुशिमा दाई-ईची या नंबर एक संयंत्र को भारी नुकसान पहुंचा था।

तीन रिएक्टरों में परमाणु दुर्घटना हुई थी और चौथे को संरचनात्मक क्षति पहुंची थी। उन रिएक्टरों को बंद करने का काम शुरू हो गया है और दो अन्य रिएक्टरों को भी बंद किया जाएगा। (भाषा) 
अगला लेख
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कमर कसी, दिग्गजों का ध्यान संगठन की मजबूती पर