Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in Japan

जापान के फुकुसिमा में भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

earthquake in Japan
टोक्यो। जापान के फुकुसिमा में गुरुवार को आए मध्यम तीव्रता के भूकंप से खराब पड़े परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, सुबह नौ बजकर ग्यारह मिनट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। प्रशांत महासागर में स्थित फुकुसिमा में आए इस भूकंप का अधिकेन्द्र समुद्र के भीतर 34 किलोमीटर की गहराई में था। जापान के मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
 
टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के एक ऑपरेटर ने बताया कि फुकुसिमा दाइची संयंत्र में अभी तक हमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...