Narak Chaturdashi
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Flood in thailand

थाईलैंड में बाढ़, 14 लोगों की मौत

Flood in thailand
बैंकॉक। मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से दक्षिणी थाईलैंड में 14 लोगों की मौत हो गई। सरकार की ओर से आज कहा गया कि प्रशासन ने यहां के ज्यादातर हिस्सों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है।
 
दक्षिणी थाईलैंड के मध्य हिस्सों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थान क्रबी और कोह समुई द्वीप पर पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश की वजह से कुछ विमान सेवाएं और नौका सेवाएं प्रभावित हुईं।
 
गृह मंत्रालय ने ताजा जानकारी में कहा कि बारिश से 88 जिलों के 5,82,343 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है।
 
वक्तव्य के मुताबिक कि तीन लोग जख्मी हैं, जबकि एक व्यक्ति लापता है। दक्षिण के 11 प्रांतों को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत इन क्षेत्रों के लिए और अधिक आपातकालीन सरकारी सहायता और संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे। रेलवे पटरियों पर पानी भरने के कारण दक्षिण के नखोन सी थम्मारात प्रांत में रेल सेवाएं रोक दी गईं।
 
देश में साल के इस समय भारी बारिश होना असामान्य है। थाईलैंड के ज्यादातर क्षेत्रों में नवंबर की शुरआत में ठंडा और शुष्क मौसम रहता है। इस समय यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं जो देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। (भाषा)