• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. firing in birmingham
Written By
Last Updated : रविवार, 14 जुलाई 2024 (22:51 IST)

ट्रंप पर हमले के बाद फिर गोलियों से दहला अमेरिका, नाइट क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

ट्रंप पर हमले के बाद फिर गोलियों से दहला अमेरिका, नाइट क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत - firing in birmingham
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में फायरिंग के बाद अमेरिका में गोलीबारी का एक नया मामला सामने आया है। शनिवार देर रात को बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। बर्मिंघम पुलिस के अनुसार 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के नाइट क्लब में रात 11 बजे कई एक शख्स ने जमकर गोलीबारी की।
बर्मिंघम पुलिस विभाग के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने एक वीडियो में जानकारी दी है कि अधिकारियों ने 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक पर एक नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली मारे जाने की सूचना पर रात 11 बजे के बाद तुरंत कार्रवाई की।
 
बर्मिंघम फायर एंड रेस्क्यू कर्मियों को नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर एक व्यक्ति और क्लब के अंदर दो महिलाओं की लाशें मिलीं। बर्मिंघम अस्पताल में करीब नौ लोगों का इलाज चल रहा है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने सड़क से नाइट क्लब में फायरिंग की है।
पुलिस ने कहा कि नाइट क्लब के अंदर दो महिलाएं और फुटपाथ पर एक शख्स के शव मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। 

शहर में एक घर के बाहर हुई गोलीबारी में एक छोटे बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। अलबामा में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसियां