1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Firing in American Bank

अमेरिका में बैंक में गोलीबारी, तीन की मौत, हमलावर ढेर

Firing in American Bank
सिनसिनाटी। अमेरिका के पुराने शहर सिनसिनाटी में एक बंदूकधारी ने एक बैंक में गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।


पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह फाउंटेन स्क्वेयर के समीप फिफ्थ थर्ड बैंक मुख्यालय में बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। वह बाद में लॉबी में गया जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।

सिनसिनाटी के मेयर जॉन क्रेनली ने बताया कि उसने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उसे मार गिराया। शहर के पुलिस प्रमुख एलियट आइजैक ने बताया कि वह स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि बंदूकधारी बैंक का असंतुष्ट कर्मचारी था और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हमलावर ने लक्ष्य बनाकर हमला किया।

इस हमले में पुलिस का कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक दर्जन से अधिक गोली चली। अमेरिका के सीनेटर रोब पोर्टमैन ने कहा कि वह और उनकी पत्नी जेनेट अपने गृहनगर में गोलीबारी की घटना से दुखी हैं। (वार्ता)