dharma sangrah
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fire in air plane on Dubai airport

त्रिवेंद्रम से उड़े विमान की दुबई में क्रैश लैंडिंग, लगी आग

Fire in air plane
दुबई। एमिरेट्स का तिरुवनंतपुरम् से दुबई आ रहा विमान बुधवार को यहां उतरते समय  दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों का कहना है कि विमान में सवार सभी 275 यात्रियों को  सुरक्षित उतार लिया गया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दुबई मीडिया कार्यालय ने उड़ान संख्या ईके-521 के संबंध में ट्वीट करके बताया कि दुबई  हवाई अड्डे पर चिंतित अधिकारी घटना के बाद के हालात से निपटने और सबकी सुरक्षा के  लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब तक किसी के  घायल होने की सूचना नहीं मिली है। 
एमिरेट्स ने इस बात की पुष्टि की है कि तिरुवनंतपुरम से दुबई आ रहा विमान दुबई  अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में 275 यात्री सवार  थे।
 
एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि एमिरेट्स इस बात की पुष्टि करता है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय  हवाई अड्डे पर स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद 12.45 बजे दुर्घटना हुई। प्रवक्ता ने कहा, इस संबंध में और जानकारी मिलने पर उसे साझा किया जाएगा।
 
वीडियो दृश्यों में बोइंग-777 से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। विमान में 300 यात्रियों के  बैठने की सुविधा है। घटना के बाद दुबई हवाई अड्डे से विमानों की रवानगी रोक दी गई। (भाषा)